{"_id":"5c9151ebbdec2214323f35c5","slug":"201553027563-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री अब आनलाइन दिखे सकेंगे अपनी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री अब आनलाइन दिखे सकेंगे अपनी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रेलवे ने ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट को आनलाइन कर दिया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों को ट्रेन छूटने से पहले और चलती ट्रेन में भी रिक्त सीटों की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। वह टीटी से कहकर अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं।
यात्रियों को सफर के दौरान आरक्षित सीटों को लेकर चिंता रहती है। ट्रेनों में खाली सीटों की जानकारी यात्री तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है। इसमें ट्रेन छूटने के महज चार घंटे पहले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट देख पाएंगे। वहीं, यात्रियों को सफर के दिन कैंसल हुए टिकट की जानकारी भी मिल सकेगी।
आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ के अनुसार यात्री वेबसाइट पर सभी ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट यात्री देख सकेेंगे। ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले चार्ट तैयार होता है। यात्री आनलाइन अपने मोबाइल पर रिजर्वेशन चार्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें रिजर्वेशन चार्ट को चेक
अपने मोबाइल पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं, जहां पर चार्ट वेकैंसी का विकल्प मिलेगा। इसको खोलने के बाद अपनी ट्रेन का नंबर डालने के बाद रिजर्वेशन चार्ट की जानकारी मिल जाएगी। इसमें पता चलेगा की ट्रेन में कोई खाली सीट है या नहीं है।