{"_id":"5c0c2b91bdec2241bf44a36a","slug":"201544301457-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएएस मेंस नतीजों में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएएस मेंस नतीजों में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के अभ्यर्थियों ने मेंस-2016 के नतीजों में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो पांच-छह साल से तैयारी कर रहे हैं। कई ऐसे हैं जो पहले भी इस परीक्षा को उत्तीण कर चुके हैं। इस बार पेपर भी बहुत आसान था, इसके बावजूद बहुत से मेधावी छात्रों को चंद अंकों से नतीजों से बाहर कर दिया गया है। वह परीक्षा नतीजों की पुन: जांच की मांग कर रहे थे।
अभ्यर्थियों ने इसके लिए बगैर विशेषज्ञता के डिजिटल चेकिंग, चुनिंदा विषयों में कोडिंग और स्केलिंग को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि चार विषयों में 2869 परीक्षार्थियों में से इंटरव्यू के लिए 569 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने गवर्नर सत्यपाल मलिक से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। मामले में उच्च स्तरीय जांच केसाथ ही सारी प्रक्रिया पूरी होने तक पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया को भी रोकेजाने की मांग की।