फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तीसरे दिन भी जारी रही पीएचई डेलीवेजरों की हड़ताल, लंबित वेतन को 273 करोड़ की दरकार

तीसरे दिन भी जारी रही पीएचई डेलीवेजरों की हड़ताल, लंबित वेतन को 273 करोड़ की दरकार

Mon, 10 Sep 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जारी रही पीएचई डेलीवेजरों की हड़ताल, लंबित वेतन को 273 करोड़ की दरकार
हड़ताल - फोटो : amar ujala
जम्मू के पीएचई विभाग के डेलीवेजरों का लंबित वेतन जारी करने के लिए विभाग को 273 करोड़ की दरकार है। इसके लिए विभाग ने वित्त विभाग को राशि जारी करने के आग्रह के साथ फाइल भेज दी है। वहीं, डेलीवेजरों की काम छोड़ हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई स्टेशनों, ट्यूबवेल और विभाग के अन्य कार्यालयों में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन


पीएचई विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर अशोक गंडोत्रा से डेलीवेजरों के लंबित वेतन के मसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग में कुल मिलाकर 22053 अस्थायी कर्मी पीएचई विभाग में काम कर रहे हैं। इनका लंबित वेतन जारी करने के लिए 273 करोड़ की राशि की जरूरत है। इसके लिए वित्त विभाग के पास फाइल भेजी जा चुकी है। वहां से राशि जारी होते ही डेलीवेजरों को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के नियमित करने की प्रक्रिया धीमी होने के आरोप पर चीफ इंजीनियर का कहना है कि एसआरओ 520 के तहत नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। एसआरओ के तहत सारी औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है। जिन दिहाड़ीदार कर्मियों ने दस साल की अवधि को पूरा किया हुआ है। पहले उनके केस पर काम हो रहा है। दस साल के रिकार्ड को देखने परखने और जांचने की प्रक्रिया में समय तो लगता है। डेलीवेजरों को संयम बरतना चाहिए। विभाग के चीफ इंजीनियर होने के नाते वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनके साथ न्याय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेलीवेजरों की अखनूर में आज रैली

पीएचई विभाग के प्रदर्शनकारी डेलीवेजरों की सोमवार दस सितंबर को अखनूर में रैली होगी। इस रैली में हड़ताल को आगे बढ़ाने या न बढ़ाने की घोषणा भी की जाएगी। एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसैन के अनुसार न्याय मिलने तक अब डेलीवेजर पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed