फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चार बार बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

चार बार बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चार बार बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
उधमपुर/रामबन। तेज बारिश के दौरान रामबन के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ से पत्थर व पस्सियां गिरने पर दिन में चार बार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के बालटाल के जत्थे की आवाजाही को प्रभावित नहीं होने दिया। दूसरी तरफ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने शाम के समय राजमार्ग को एक तरफा खोला।
विज्ञापन

खराब मौसम के बीच पुलिस के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना काफी मुश्किल होता जा रहा है। बुधवार को मौसम खराब होने के बाद दिन में कई बार राजमार्ग बंद होने पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने आधे घंटे से अधिक एक बार भी राजमार्ग को बंद नहीं होने दिया। सबसे पहले सुबह करीब छह बजे बैटरी चश्मा इलाके में पहाड़ी से पत्थर व पस्सी राजमार्ग पर पहुंच गई और मार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मशीनरी लेकर मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे के अंदर राजमार्ग से पस्सी हटाकर मार्ग को खोल दिया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे पथयाल इलाके में पस्सी गिरी और राजमार्ग बंद हो गया। तत्काल ही मशीनरी लगाकर पस्सी हटाई गई और आधे घंटे बाद राजमार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब सवा एक बजे डिगडोल में पस्सी व पत्थर राजमार्ग पर गिरे और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसे भी पुलिस ने आधे घंटे के अंदर हटाकर यातायात को शुरू कर दिया और इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे फिर से डिगडोल में ही पस्सी गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया और पुलिस ने इसे भी आधे घंटे में खुलवा दिया। बार-बार राजमार्र्ग बंद होने पर रामबन के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने स्थिति गंभीर नहीं होने दी। इसके अलावा बालटाल के जत्थे की आवाजाही को भी प्रभावित नहीं होने दिया। राजमार्ग के बार-बार बंद होने के बाद पुलिस ने शाम के समय केवल घाटी से जम्मू जाने वाले वाहनों की आवाजाही को जारी रखा, जबकि उधमपुर से घाटी जाने वाले वाहनों के जखैनी जाने के लिए आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी गई। रोके जाने के बाद उधमपुर के संगूर, जखैनी, रठियान, गरनई व अन्य इलाकों में ट्रकों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed