फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2014 flood destroyed jammu and kashmir

2014: भूले नहीं भूलेगा बाढ़ का सितंबर माह

Sat, 27 Dec 2014 11:59 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
2014 flood destroyed jammu and kashmir

वर्ष 2014 के सितंबर माह में रियासत में आई सदी की सबसे भयंकर बाढ़ ने सभी को सिहरा दिया। वर्ष 1892 के बाद जम्मू-कश्मीर में आई इस बाढ़ में 260 से ज्यादा लोगों की जान गई। हजारों करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। लोगों के मकानों के अलावा पुल, सड़कें, सरकारी इमारतें, फसलों को भारी क्षति पहुंची।

विज्ञापन


कश्मीर में बाढ़ का पानी दो मंजिल तक पहुंच चुका था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाढ़ में फंसे लोगों पर क्या गुजरी होगी। केंद्र सरकार ने राहत और बचाव कार्य में रियासती सरकार की युद्धस्तर पर मदद कर करीब एक लाख पच्चीस हजार लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन


सुरक्षित स्थानों पर उन्हें अस्थायी शिविरों में रखा गया। जम्मू संभाग में करीब 210 और कश्मीर संभाग में 54 से ज्यादा लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाढ़ से तबाही को अभूतपूर्व बताते हुए रियासत के बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया और केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्वास में लगेंगे कई साल

2014 flood destroyed jammu and kashmir

जानकारों के अनुसार बाढ़ से हुई तबाही के बाद राहत और पुनर्वास के कार्य को पूरा करने में कई साल लगेंगे। सैकड़ों पुलों, सड़कों, सरकारी इमारतों की अस्थायी मरम्मत कर उन्हें बहाल तो किया गया है, लेकिन इनकी पूरी तरह से मरम्मत करने में कई वर्ष लग जाएंगे।

बार्डर फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त हुई
सदी की सबसे भयंकर बाढ़ की वजह से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर करीब 50 किलोमीटर तक बार्डर फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से घुसपैठ को रोकने की लिए सेना को सतर्कता को बढ़ाना पड़ा।

हजारों की जान बचाई
भयंकर बाढ़ की चपेट में आए करीब एक लाख पच्चीस हजार लोगों की जान केंद्र सरकार की ओर से युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव कार्य की वजह से बचाई गई। वायु सेना हो या थल सेना अथवा अर्ध सैनिक बल, दिन-रात बचाव कार्य का काम चला। कश्मीर में केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए बचाव कार्य की लोगों ने सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed