फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   200 runners ran in half marathon

Jammu News: हाफ मैराथन में दौड़े 200 धावक

विज्ञापन
200 runners ran in half marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू हिल्स स्पोर्ट्स क्लब ने रविवार को जम्मू में द मैन इंडस्ट्रीज हेराथ हाफ मैराथन का आयोजन किया, जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक धावकों ने भाग लिया। अंग दान को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों ने जम्मू-कश्मीर राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के सहयोग से अंग दान 2024 के लिए एसओटीटीओ 3 किमी रन प्रस्तुत किया। दौड़ को संयुक्त निदेश डॉ. संजीव पुरी, अंशू शर्मा और ने इरफान अहम लोन ने हरी झंडी दिखाई।
तीन किमी बालिका वर्ग में मायरा दुग्गल, मन्हा और समरीन और बालक वर्ग में अरिहंत वर्मा, मनमीत सिंह और कायत पुरी को विजेता घोषित किया गया। पांच किमी अंडर-35 महिला वर्ग में अंजलि राजपूत, प्रदीप कौर और मीरा, जबकि पुरुष वर्ग में अजय कुमार, आर्यन शर्मा और एकलोव शर्मा विजेता रहे। 35+ महिला वर्ग में अंशू चाढ़क, आरोही शर्मा और अंजू वांगू जबकि पुरुष वर्ग में मोहित रैना, विजय रैना और विवेक शर्मा विजेता रहे।
विज्ञापन

दस किमी 18 से अंडर 35 महिला वर्ग में शीरजा, पलक मल्ही और बलविंदर कौर जबकि पुरुष वर्ग में कृष्ण राज रोकाया, आदित्य सिंह और सुनील सिंह विजेता रहे। 35 से अंडर 45 महिला वर्ग में श्वेता मित्तल कुलजीत कौर और प्रेरणा शर्मा जबकि पुरुष वर्ग में रामानंद यादव अभिषेक शर्मा और प्रवीण मन्हास विजेता रहे। 45 से अंडर 55 महिला वर्ग में मनविंदर कौर, शिप्रा अग्रवाल और डॉ. रितु अहल जबकि पुरुष वर्ग में श्रेणी शफत उल बशीर शमशेर मन्हास और रोहित विजेता रहे। 55 वर्ष और उससे अधिक महिला वर्ग में अनिता वर्मा, रजनी गुप्ता और अनु तलवार जबकि पुरुष वर्ग में ऋषि कुमार, अमरजीत सिंह और अनिल कटोच विजेता रहे। 21.1 किमी में 18 से अंडर 35 महिला वर्ग में ध्यौति गुप्ता, पूजा यादव व रिम्पी देवी और पुरुष वर्ग में रितिक शर्मा, सुकरन राज शर्मा और इरफान हाफिज विजेता रहे। 35 से अंडर 45 महिला वर्ग में रैना गुप्ता, मनमीत अटल और रुचि सिंह जबकि पुरुष वर्ग में विजय शर्मा, संवित शर्मा और सिंधु शर्मा विजेता रहे। 45 से 55 वर्ष से कम महिला वर्ग में सोनिया साहनी और भावना सलाथिया जबकि पुरुष वर्ग में सुधीर आनंद, दिनेश गुप्ता और भूषण विजेता रहे। 55 वर्ष और उससे अधिक महिला वर्ग में सलोनी खजूरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में अजय गंडोत्रा, सुरिंदर चौधरी और ओम प्रकाश शर्मा विजेता रहे। कार्यक्रम का आयोजन परवीन रैना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed