{"_id":"68b9fc280496419d70053d44","slug":"200-families-evacuated-from-flood-affected-areas-srinagar-news-c-10-jam1003-704301-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाढ़ प्रभावित इलाकों से 200 परिवारों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाढ़ प्रभावित इलाकों से 200 परिवारों को निकाला बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति और जलभराव को देखते हुए श्रीनगर पुलिस ने एसडीआरएफ और रिवर पुलिस के साथ मिलकर व्यापक निकासी और पुनर्वास योजना शुरू की है। संबंधित थानों की पुलिस को कई संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। टीम ने अभी तक सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों से करीब दो साै परिवारों और व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला है।
पुलिस के मुताबिक पीरज़ो और बसंतबाग से 24 परिवारों और हाउसबोट पर रहने वालों को सुरक्षित जगह भेजा गया। इसी तरह बोन्यारबल, एसआर सहित संवेदनशील क्षेत्रों से 39 परिवारों को निकाला गया। गंज, मलिक साहिब, सफाकदल, पंपोश कॉलोनी, नूरबाग, गुजरबल और मदनयार फतेह कदल, देदी कदल, हब्बा कदल, ज़ैनदार मोहल्ला, टंकीपोरा, करण नगर, कुर्सू, इकबाल कॉलोनी और अरमवारी से बीस परिवार को बाहर निकाला गया।
इसी क्रम में तैलबल और हजरतबल के संवेदनशील इलाकों से बीस परिवार, पंजिनारा-मुजगुंड, बंड साइड, मलूरा बंड, ख्वाजाबाग बंड, परिमपोरा बंड, बिलाल कॉलोनी बंड, कमरवारी, रामपोरा चट्टाबल बंड, जेनपोरा और टेंगन से 63 व्यक्तियों को बचाया गया। लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही श्रीनगर पुलिस ने तटबंधों में संभावित दरारों की सक्रिय रूप से पहचान की और उन्हें बंद किया जिससे बाढ़ जैसी स्थिति को और बढ़ने से रोका जा सके।