फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 terrorists were killed in an encounter with security forces in Shopian

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अल-बद्र के 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Sun, 18 Nov 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 18 Nov 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
2 terrorists were killed in an encounter with security forces in Shopian
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस इनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए आतंकियों में शोपियां का नवाज वगाय और पुलवामा का यावार वानी शामिल थे। यह दोनों आतंकी अल-बद्र संगठन से थे। 
विज्ञापन

 
इससे पहले कल नौगाम रेलवे स्टेशन से शनिवार को पुलिस ने एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। इससे पहले एके 47 राइफल के साथ उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दूसरे घटनाक्रम में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने पांच युवाओं का अपहरण कर लिया। इनमें से एक की हत्या कर दी गई। उसकी सिर कटी लाश शनिवार को पास के बगीचे से बरामद हुई। आतंकियों ने दो युवाओं को छोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक अब भी लापता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed