{"_id":"576eb7e64f1c1bdf0cb47fe6","slug":"2-terrorist-killed-in-uri-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
उड़ी में मुढभेड़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर से सटी एलओसी के पास सेना ने शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।
सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ी सेक्टर में एलओसी के करीब लच्छीपुरा जंगल में तैनात 17 जैक रिफ के जवानों ने शनिवार दोपहर घुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक दल को ललकारा।
इस दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
थोड़ी ही देर में जवानों और आतंकियों में भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। देर रात तक आपरेशन जारी था। सूत्रों की मानें तो यह एक बड़ा दल है, जो घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।