फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 soldiers and two militants killed today in encounter at handwara in kupwara

सेना की मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

Fri, 11 Sep 2015 07:33 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
2 soldiers and two militants killed today in encounter at handwara in kupwara

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन


वहीं, इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है जबकि उनके पास से गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा के जचलडारा इलाके के लारीबल गांव में वीरवार देर रात उस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जब इलाके में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन


यह ऑपरेशन सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों द्वारा इलाके में छेड़ा गया था। लेकिन शुक्रवार को मुठभेड़ ने जब भीषण रूप धारण कर लिया तो ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में सेना के विशेष पैरा कमांडो द्वारा भी सहयोग दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो जवान शहीद

2 soldiers and two militants killed today in encounter at handwara in kupwara

ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की हरकत को तलाशने के लिए ड्रोन सहित हेलीकाप्टर भी प्रयोग में लाए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन में 21 आरआर के दो जवान सिपाही देश पांडे और सिपाही चित्रा सहाई शहीद हो गए।

जम्मू कश्मीर पुलिस के नार्थ जोन के डीआईजी गरीब दास के अनुसार दोनों जवान मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने 2 आतंकियों के भी मारे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभी भी इलाके में ऑपरेशन जारी है जिनकी संख्या 4 के करीब बताई जा रही है। गौरतलब है कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। उनके पास से 2 एके-47 राइफल, 2 पिस्तौल, 1 यूबीजीएल के अलावा भारी मात्रा में अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed