{"_id":"581f632f4f1c1bfb02b374cc","slug":"2-more-schools-torched-in-kashmir-valley-unrest-continues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा: घाटी में उपद्रवियों ने जलाए दो और स्कूल, तनाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा: घाटी में उपद्रवियों ने जलाए दो और स्कूल, तनाव बरकरार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में उपद्रवियों ने दो और स्कूल फूंक दिए। इसके साथ ही मध्य कश्मीर के गांदरबल में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग से नुकसान हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। घाटी में शनिवार को हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन स्थित सरकारी स्कूल में उपद्रवियों ने देर शाम आग लगा दी। स्थानीय लोगों तथा फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,लेकिन इसमें प्रयोगशाला को नुकसान पहुंचा है। महीनों से जारी हिंसा के बीच घाटी में लगातार स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर के जाकूरा इलाके में गवर्नमेंट ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल को बीती रात उपद्रवियों ने फूंक दिया। पुलिस घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। श्रीनगर के रैनावारी इलाके में सुरक्षा बलों की सख्ती तथा छापेमारी के विरोध में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सुरक्षाबलों की ओर से ज्यादती की जा रही है।
विज्ञापन
कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
श्रीनगर में तैनात जवान
- फोटो : PTI
रैनावारी में एक महिला को देशविरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई। युवक कैसर सोफी की मौत के बाद हुई हिंसक घटनाओं के बाद रविवार को श्रीनगर शहर के कुछ इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
पुराने शहर में सड़कों पर यातायात कम दिखा। सिविल लाइंस तथा लाल चौक व आस पास के इलाकों में आटो तथा निजी वाहन चलते दिखे। शहर के बाहरी इलाकों में कुछ दुकानें भी खुलीं। टीआरसी चौक-बटमालू में लगने वाले साप्ताहिक मार्केट में भी कई वेंडरों ने स्टाल लगाए।
पुराने शहर में सड़कों पर यातायात कम दिखा। सिविल लाइंस तथा लाल चौक व आस पास के इलाकों में आटो तथा निजी वाहन चलते दिखे। शहर के बाहरी इलाकों में कुछ दुकानें भी खुलीं। टीआरसी चौक-बटमालू में लगने वाले साप्ताहिक मार्केट में भी कई वेंडरों ने स्टाल लगाए।