{"_id":"61b2213a0734f4426c633a37","slug":"192-new-cases-of-corona-found-in-jammu-and-kashmir-33-infected-in-jammu-district-4489-patients-have-died-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना के 192 नए मामले मिले, जम्मू जिले में 33 संक्रमित, अब तक 4489 मरीजों की जा चुकी है जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना के 192 नए मामले मिले, जम्मू जिले में 33 संक्रमित, अब तक 4489 मरीजों की जा चुकी है जान
Thu, 09 Dec 2021 09:58 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:58 PM IST
सार
जम्मू का तवी बिहार सिद्दड़ा में एक साथ पांच केस मिलने से इलाके को कंटेनमेंट जोन किया गया घोषित। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न इलाकों में बढ़ाई जांच
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने को ले जाता पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू जिले में 33 मामलों की पुष्टि हुई है। तवी बिहार सिद्दड़ा में पांच मामले आने पर इस कॉलोनी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। नए मामले बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर 1696 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में 58 और कश्मीर संभाग में 134 नए मामले आए हैं। हालांकि किसी मरीज की जान नहीं गई है। नए मामलो की बात करें तो जम्मू जिले में 33, उधमपुर में चार, राजोरी में चार, डोडा में एक, कठुआ में चार, किश्तवाड़ में तीन, पुंछ में छह और रियासी जिले में तीन मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर जिले में 65, बारामुला में 24, बडगाम में 19, पुलवामा में दो, कुपवाड़ा में पांच, अनंतनाग में दो, बांदीपोरा में सात, गांदरबल में दस नए मामले आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 135 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 1696 हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से 4489 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन