फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भारत माता के जय से गूंज उठा नौशेरा

भारत माता के जय से गूंज उठा नौशेरा

विज्ञापन
भारत माता के जय से गूंज उठा नौशेरा
नौशेरा। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को नौशेरा पूरी तरह बंद रहा। मुख्य बस अड्डे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का लोगों ने पुतला फूंक कर रोष जताया। व्यापार मंडल की तरफ से बंद के आह्वान का सनातन धर्म सभा, गैर सरकारी संगठनों, सभी राजनीतिक दलों, बार एसोसिएशन और विभिन्न पंचायतों ने समर्थन किया था। इसके चलते जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुए। सब डिवीजन में बंद का व्यापक असर दिखा। नौशेरा, लंबैडी, बगनोटी, राजल, सेरी, डींग चौकी आदि पंचायतों में बंद के दौरान लोगों ने पाकस्तान का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बीच लोग भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। देर शाम नौशेरा नगर में लोग कैंडल मार्च निकालते हुए शहीद जदुनाथ मेमोरियल पर पहुंचे और शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में लोग पटेल चौक पर जमा हुए। यहां व्यापार मंडल प्रधान सुभाष कपूर की देखरेख में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी, भारत भूषण गुप्ता, राजकुमार शर्मा आदि कहा कि पाकिस्तान हमारे देश के खिलाफ लगातार काम कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार फिर भी उससे रिश्ता बनाए हुए है। आए दिन सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान करता है, जिसमें हमारे जवानों और स्थानीय लोगों की जान जाती रहती है। वीरवार को सीआरपीएफ की कानवाय पर आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ है। अब पानी सिर से ऊपर बहने लगा है। इसके लिए मोदी सरकार को पाकिस्तान के साथ हर तरह के रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। इसके बाद पटेल चौक से रोष रैली निकाली गई। रैली में लोग भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर अशोक शर्मा, एडवोकेट राजेंदर शर्मा, सरपंच मोहन शर्मा आदि शामिल रहे। रैली और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, तहसीलदार कादिर-उल-रहमान, थाना प्रभारी नौशेरा इंस्पेक्टर अमीन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed