{"_id":"5ab9ce594f1c1b2c678b4db5","slug":"191522126425-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर (पुंछ)। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में रविवार को रिहायशी इलाकों में भारी गोलाबारी की। इसमें देवता गांव में एक मकान पर गोला गिरने से परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू में जीएमसी पहुंचाया गया। गोलाबारी में सेना की 7/11 जीआर बटालियन के पांच जवानों के घायल होने की खबर है। भारतीय सेना ने पाक की कायरतापूर्ण कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
रविवार की सुबह 7:40 बजे पाकिस्तान ने बालाकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। देवता गांव में सबसे ज्यादा मोर्टार दागे गए। एक घर पर मोर्टार गिरने से परिवार के पांच सदस्यों-चौधरी मोहम्मद रमजान (45), उनकी पत्नी मलका बी (38), बेटे रहमान (19), रिजवान (18) और रज्जाक रमजान (8) की मौत हो गई। गोलाबारी में घायल बच्चियों नूरीन अख्तर (14) व मेहरीन अख्तर (7) को एयरलिफ्ट कर जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया।
देवता गांव के लोग अभी सोकर उठे ही थे कि पाकिस्तान ने छोटे-बड़े हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की तरफ से दागे गए 81 एमएम व 120 एमएम के मोर्टार ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। यही हाल बालाकोट सेक्टर के अन्य गांवों का भी है। एक गोला देवता गांव में चौधरी मोहम्मद रमजान के घर की छत को तोड़ता हुआ अंदर गिरा। घर पर मोर्टार फटने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो परिवार के पांच सदस्यों के शव खून में लथपथ पड़े थे। दो बच्चियां गंभीर हालत में थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
चार किमी भीतर तक दागे गोले
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि रिहायशी इलाके में पाक की गोलाबारी गंभीर बात है। भारतीय सीमा के तीन-चार किलोमीटर भीतर तक लक्ष्य कर गोले दागे गए हैं जहां किसी प्रकार का सैन्य प्रतिष्ठान या सैनिकों की तैनाती नहीं है। यहां तक कि किसी प्रकार के उपकरण भी नहीं लगाए गए हैं। इसके बाद भी रिहायशी इलाकों को लक्ष्य कर गोलाबारी करना गंभीर बात है।
पड़ोसियों ने शवों को पहुंचाया कब्रिस्तान
पाकिस्तान की गोलाबारी में मोहम्मद रमजान समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। घायल दो बच्चियों को जम्मू रेफर किया गया। परिवार में और कोई सदस्य नहीं होने से पड़ोसियों ने पांचों सदस्यों के शवों कब्रिस्तान ले जाकर दफनाया।