फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   19 killed, 1467 infected, including 11 in Jammu district from Corona

कोरोना से जम्मू जिले में 11 समेत प्रदेश में 19 की मौत, 1467 संक्रमित

विज्ञापन
19 killed, 1467 infected, including 11 in Jammu district from Corona
जम्मू। प्रदेश में खासतौर पर जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण से हालात अनियंत्रित होते दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को 1467 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 785 और कश्मीर से 682 मामले हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 59711 तक पहुंच गया है, जिसमें 20239 मामले सक्रिय हैं। इस बीच प्रदेश में 19 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 14 और कश्मीर से 5 मौतें हुई हैं। लेकिन इस आंकड़े में जम्मू से ही 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। जम्मू में कोविड संकट के दौरान पहली बार इतनी मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

जीएमसी में सड़क हादसे में घायल एक युवक को वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर कोविड टेस्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई और उसकी मौत हो गई। वहीं शास्त्रीनगर, भगवती नगर, बाड़ी ब्राह्मणा, पटोली आदि क्षेत्रों से कोविड संक्रमित लोगों की मौत हुई है। जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में कई संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में वीरवार को 210 लोग संक्रमित मिले, जिसमें 5 ट्रैवलर और 205 अन्य वर्ग से हैं। जिले में अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। संभाग में उधमपुर में 82, राजोरी में 88, कठुआ में 75, सांबा में 69, पुंछ में 75, रामबन में 18, डोडा में 97, रियासी में 27 और किश्तवाड़ में 44 संक्रमित मामले मिले। कश्मीर में श्रीनगर में 233, बड़गाम में 89, बारामुला में 53, पुलवामा में 28, अनंतनाग में 78, कुपवाड़ा में 47, बांदीपोरा में 55, कुलगाम में 14, गांदरबल में 75 और शोपियां में 10 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

प्रदेश में 5138 लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 5138 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 535846 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 30027 को घर पर क्वारंटीन, 20239 को आइसोलेशन, 65260 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 419369 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1320240 सैंपलों में से 1260529 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 20239 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 11455 और कश्मीर से 8784 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 200 और कश्मीर से 752 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

712 मरीज स्वस्थ
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में वीरवार को 712 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 270 और कश्मीर से 442 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 38521 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 8929 और कश्मीर से 29592 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed