फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1895 new cases, 32 deaths in 24 hours, doubling 3682 patients healthy

24 घंटों में 1895 नए मामले, 32 की मौत, दोगुने 3682 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
1895 new cases, 32 deaths in 24 hours, doubling 3682 patients healthy
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1895 नए मामले आए। वहीं पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात 40 वर्षीय इंजीनियर मोहम्मद फारूक समेत प्रदेश में 32 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को केवल 1525 मामले ही आए थे। ऐसे में मामलों में फिर बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने वाली है। हालांकि, राहत यह है कि संक्रमित होने वालों से दोगुने मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मंगलवार को 3682 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

नए मामलों में जम्मू संभाग से 633 व कश्मीर संभाग से 1262 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में 32 मरीजों की हुई मौतों में जीएमसी जम्मू में छह, एसएसएच जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में एक, जीएमसी डोडा में एक, उधमपुर में एक, सीएचसी मेंढर में एक, कारपोरेट हॉस्पिटल अमृतसर में एक, कटड़ा नारायणा अस्पताल में तीन व तीन मरीजों की मौत घर पर ही हुई है। एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दो, बेमीना अस्पताल में एक, स्किम्स सौरा में चार, बांदीपोरा जिला अस्पताल व सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, एक मरीज की मौत हुई है। पुलवामा जिला अस्पताल में एक, तंगधार सीएचसी में एक, जीएमसी बारामुला में दो व कुलगाम जिला अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। कोटरंका सब डिवीजन के सवाड़ी नामक एक छोटे से गांव के निवासी इंजीनियर मोहम्मद फारूक की कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। फारूक पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात थे और जम्मू में कार्यरत थे।
विज्ञापन

वहीं जम्मू संभाग में जिला स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में 218, उधमपुर में 52, राजोरी में 64, डोडा में 73, कठुआ में 50, सांबा में 45, किश्तवाड़ में 24, पुंछ में 60, रामबन में 39 व रियासी में आठ मामले आए हैं। कश्मीर के श्रीनगर जिले में 304, बारामुला में 161, बडगाम में 181, पुलवामा में 185, कुपवाड़ा में 141, अनंतनाग में 85, बांदीपोरा में 52, गांदरबल में 61, कुलगाम में 66 व शोपियां में 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 92 हजार 360 पर पहुंचा गया है। हालांकि, एक्टिव मामले 33276 हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 3939 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed