{"_id":"5caa57ddbdec2209dc70db80","slug":"181554667485-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आरएस पुरा में दौरे के चलते हुआ सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आरएस पुरा में दौरे के चलते हुआ सड़क निर्माण
Mon, 08 Apr 2019 01:34 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में कुल्लिया से आरएस पुरा तक सड़क की जर्जर स्थिति में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सुधार हो गया है। यहां के लोगों काफी समय से सड़क की हालत में सुधार करने की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते इस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।
सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव में सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा होने जा रही है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने आनन फानन में कुल्लिया से आरएस पुरा सड़क पर तारकोल डलवाई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, अजय शर्मा, यशपाल सिंह रोहित शर्मा का कहना है कि गत वर्ष आरएस पुरा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने पर भी इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा रातों रात सड़क को पक्का किया गया था।
अब भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले विभाग के अधिकारियों द्वारा फंड नहीं होने के लिए कहा जाता था लेकिन अब गृहमंत्री कादौरा होते ही फंड कहां से आ गया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियां होने पर कई विभागों में इसी प्रकार कार्य किया जाता है।