फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:26 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 08 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू। शहर के भगवती नगर के पास रविवार को एक मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था। इस समय वह भगवती नगर में रह रहा था।
विज्ञापन

रविवार को वह मजदूरी के लिए जा रहा था। जैसे ही भगवती नगर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर हालत में राजेश को उठाकर जीएमसी ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed