फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एक्सईएन सहित अन्य पर दर्ज केस हटाने की याचिका खारिज

एक्सईएन सहित अन्य पर दर्ज केस हटाने की याचिका खारिज

विज्ञापन
एक्सईएन सहित अन्य पर दर्ज केस हटाने की याचिका खारिज
जम्मू। अधिक कीमत पर बिजली उपकरण खरीदने को लेकर दर्ज एफआईआर को हटाने की वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बिजली विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी। एक्सईएन एवं अन्य ने एफआईआर हटाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे जस्टिस संजय कुमार गुप्ता ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2006 में बिजली विभाग के अधिकारियों ने जरूरत से अधिक दामों पर बिजली के उपकरण खरीदकर विभाग को चूना लगाया था। इस संबंध में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। केस के मुताबिक राजोरी, पुंछ, कठुआ जिलों के लिए यह खरीद हुई थी। तत्कालीन कालाकोट के एसटीडी डिवीजन के एम एंड आरई आरके पाधा, राजोरी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बीबी सेन, एक्सईएन कालकोट आरएल कौल, मकबूल चौधरी एईई कालाकोट, स्टोर आफिसर राजोरी मारूफ डार, टीएस जमवाल स्टोर आफिसर कालाकोट आदि के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों ने बिना किसी कोटेशन के खरीद कर ली थी। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed