{"_id":"5c9e689abdec22143b6f1198","slug":"181553885338-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर खराब यातायात व्यवस्था पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर खराब यातायात व्यवस्था पर लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग पर खराब यातायात व्यवस्था पर लगाई फटकार
डीडीसी ने फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा
अमरनाथ यात्रा को लेकर भी चर्चा की
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में खराब यातायात व्यवस्था और खस्ताहाल राजमार्ग पर बढ़ रहे हादसों पर प्रशासन अब नींद से जागा है। इसको लेकर शुक्रवार को डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिला विकास आयुक्त ने स्थिति का जायजा लेकर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी व बीआरओ को फटकार लगाई। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा को लेकर भी चर्चा की।
शहर के बीच फ्लाटा से जखैनी तक पुराना राजमार्ग पूरी तरह से बदहाल है। इसी तरह से जखैनी से लेकर रामबन तक फोरलेन राजमार्ग के निर्माण के कारण राजमार्ग की हालत खराब है। इसी कारण हर रोज राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनने के साथ वाहन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। डीडीसी पीयूष सिंगला ने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की पूरी जानकारी हासिल की।
इसके अलावा आने वाली अमरनाथ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रबंधन के लिए कार्य योजना, सड़क सुरक्षा योजना, राजमार्ग की मरम्मत, सामुदायिक सेनेटरी कांप्लेक्स (सीएससी) का निर्माण, पीएचई कार्यालय शिफ्टिंग की स्थिति, जिले भर में संवेदनशील सड़कों की स्थिति, राजमार्ग पर रेसपोंस फोर्स का गठन, मेडिकल के रिस्पोंडर कोर्स पर विस्तार से चर्चा की। डीडीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब रखरखाव पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य कर रही कंपनी को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मशीनरी व कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। हर महीने काम की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने नेशनल हाइवे अथारिटी और पीडब्ल्यूडी को जल्द से जल्द सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीकन अधिकारियों को सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर के बीच से होकर गुजर रहे पुराने राजमार्ग की मरम्मत का काम शुरू करें। उन्होंने नेशनल हाईवे अथारिटी व गैमन कंपनी को फोरलेन राजमार्ग के निर्माण कार्य के दौरान 12 सदस्यों की हाईवे रेसपांस फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए। एसएसपी ट्रैफिक को अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ, उधमपुर को जिले में सड़क सुरक्षा उपायों पर सरकारी स्कूलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया। डीडीसी सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने और यातायात उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर इस मौके पर एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे, एसएसपी ट्रैफिक जेएस जौहर, एडीसी गुरविंदरजीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।