फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तेज रफतार कार ने मारी टक्कर

तेज रफतार कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
तेज रफतार कार ने मारी टक्कर
दोमाना। जम्मू-अखनूर मार्ग पर मिश्रीवाला में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। इनमें बाप-बेटी शामिल हैं। घायलों को पुलिस ने जीएमसी अस्पताल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक की पहचान रोनिक शर्मा निवासी मिश्रीवाला के तौर पर हुई है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब अखनूर से जम्मू आ रही तेज रफ्तार कार (जेके02बीएन-7364) ने जम्मू से अखनूर की ओर जा रही बाइक (नंबर जेके02एएक्स-7880) को मिश्रीवाला में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। अखनूर से जम्मू की ओर आ रहे एसपी रूरल सूरम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जीएमसी भेजने के साथ ही कार चालक को हिरासत में लेकर उसे कानाचक्क पुलिस को सौंप दिया। घायलों की पहचान साक्षी देवी, चरण दास और घारा राम सभी निवासी एयरपोर्ट, सतवारी के रूप में हुई है। कानाचक्क पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed