{"_id":"5bc7121cbdec2269317c8631","slug":"181539772956-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपति का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय से अधिक संपति का मामला
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आय से अधिक और नामी बेनामी संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परवीन पंडोह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया। पंडोह बड़ी ब्राह्मणा के सिडको में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। अपने कार्यकाल के दौरान पंडोह ने मोटी कमाई।
विजिलेंस के पास शिकायत मिलने के बाद 5(1) (ई) आर/डब्लयू 2 सेक्शन 5(2) पी सी के तहत केस दर्ज किया है। जांच के दौरान विजिलेंस ने परवीन पंडोह के जम्मू के छन्नी हिम्मत के भल्ला एनक्लेव स्थित घर पर छापेमारी की। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज, बैंक रिकार्ड, पासबुक, कई बैंकों के चेक, नकदी सोना आदि बरामद हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। विजिलेंस ने रिकार्ड से यह पाया कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया और बड़े स्तर पर संपत्ति जमा की। इसमें उसके साथ कुछ और लोग भी हैं। दस्तावेज जांचने और लीगल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विजिलेंस ने कोर्ट में शनिवार को चालान पेश किया। आरोपी के पास कई कारें, कई जगहों पर जमीन है। कुछ संपत्ति अपने परिवार के नाम पर भी की है। विजिलेंस इस मामले में अभी और जांच कर रही है।