फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   देविकानगरी में गूंजे श्रीकृष् ण के जयकारे

देविकानगरी में गूंजे श्रीकृष् ण के जयकारे

Sun, 02 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
देविकानगरी में गूंजे श्रीकृष्
ण के जयकारे
उधमपुर। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर शनिवार को सनातन धर्म सभा की तरफ से देविका नगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लेकर भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। शोभायात्रा के दौरान पूरी देविका नगरी भगवान कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आई। शोभायात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे सनातन धर्म सभा के प्रधान डा. जोगेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में शोभायात्रा चबूतरा बाजार से निकली जो कि मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, हास्पिटल रोड वीनस चौक से होकर वापस चबूतरा बाजार पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विधायक पवन गुप्ता सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। शोभायात्रा में विभिन्न शिक्षण व धार्मिक संस्थानों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर आधारित दस से ज्यादा झांकियां दर्शाई गई थीं, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बाल अवस्था से लेकर युवा अवस्था तक लीलाओं के बारे में जानकारी दी गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गायन करते हुए चल रहे थे तो कुछ भक्ति में मग्न होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। हर किसी की जुबान पर गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो ही था। झांकियों में छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्ण व अन्य देवी देवताओं कीे वेशभूषा में थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में हलवा, आलू, ठंडा मीठा पानी व अन्य कई खाने पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। शोभा यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने सभी चौक चौराहों पर अधिकारियों व जवानों को तैनात करके रखे थे, जो कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी पूरा ख्याल रखे हुए थे। जब तक शोभा यात्रा शहर की सड़कों पर रही तब तक देविका नगरी भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में मग्न रही और रात तक पूरी देविका नगरी भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूबी हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed