फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1723 new positive cases, 32 patients died

1723 नए पाजिटिव मामले, 32 मरीजों की मौत

विज्ञापन
1723 new positive cases, 32 patients died
जम्मू। प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार हो गया है। पिछले 24 घंटों में 34 मरीजों की जान संक्रमण से जाने के बाद अब तक मृतकों का कुल आंकड़ा शुक्रवार को 4026 पर पहुंच गया। 1723 नए संक्रमित मामले भी आए हैं। जम्मू संभाग से 599 व कश्मीर में 1124 संक्रमित नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा ब्लैक फंगस का भी एक और मामला प्रदेश में आया है। अब तक ब्लैक फंगस के 14 मामले प्रदेश में आ चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में हुई 34 मरीजों की मौतों में 13 मरीजों की जान जम्मू संभाग व 21 की मौत कश्मीर में हुई है। जीएमसी जम्मू में तीन, जीएमसी डोडा में दो, जीएमसी कठुआ में दो, सैन्य अस्पताल सतवारी में दो, नारायणा अस्पताल कटड़ा में एक, उधमपुर सीएच में एक व दो मरीजों की मौत घर पर ही हुई है। वहीं एचएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में छह, स्किम्स जेवीसी बेमिना में दो, स्किम्स सौरा में दो, जेएलएनएम श्रीनगर में एक, गांदरबल जिला अस्पताल में एक, बांदीपोरा डीएच में दो, जीएमसी अनंतनाग में पांच व डीएच कुलगाम में दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं नए मामलों की संभाग स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 165, उधमपुर में 53, राजोरी में 73, डोडा में 48, कठुआ में 22, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 31, पुंछ में 95, रामबन में 75 व रियासी में 12 मामले आए हैं। श्रीनगर जिले में 303, बारामुला में 177, बडगाम में 128, पुलवामा में 138, कुपवाड़ा में 111, अनंतनाग में 72, बांदीपोरा में 48, गांदरबल में 37, कुलगाम में 88 व शोपियां में 22 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों का आंकड़ा 2 लाख 97 हजार 602 पर पहुंच गया है। हालांकि, एक्टिव मामले 29615 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed