{"_id":"5cb8def5bdec220c2c2a2bb3","slug":"171555619573-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सचिवालय में बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सचिवालय में बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सिविल सचिवालय में कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित बनाने के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें कर्मचारी कार्यालय के भीतर और बाहर रहने पर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। सिविल सचिवालय के सभी विभागों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक सचिवों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी आने और जाने के प्रत्येक समय में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। विभिन्न वर्ग के कर्मचारियों को मई का वेतन अटेंडेंस रिपोर्ट के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके लिए डीडीओएस को निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के नोडल आफिसर अपने कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस रिपोर्ट देंगे। बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम कांट्रैच्युअल, कंसालिडेटेड, कैजुअल सहित अन्य वर्करों पर लागू होगी। कंट्रोलिंग आफिसर्स/डीडीओएस कर्मचारियों की हाजिरी के साथ छुट्टियां और टूर की रिपोर्ट को सुनिश्चित बनाएंगे। विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव बायोमीट्रिक उपकरण को स्थापित करने और इस व्यवस्था को सुनिश्चित बनाएंगे। यह आदेश वित्त विभाग, सिविल सचिवालय के प्रिंसिपल सचिव डा. अरुण कुमार मेहता की ओर से जारी किया गया है।