{"_id":"5c9150f5bdec22141a4a14e5","slug":"171553027317-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी काफिले पर घात लगा कर हमला करने की फिराक में आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी काफिले पर घात लगा कर हमला करने की फिराक में आतंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी काफिलों पर घात लगाकर हमला करने की फिराक में आतंकी
सुरक्षाबलों पर आईईडी और ग्रेनेड से हमला करने के मिले हैं इनपुट
कश्मीर के दूरदराज और आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में संभल कर जाना होगा सुरक्षाबलों को
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के सुरक्षाबलों पर आईईडी लगाकर हमला करने के बाद अलर्ट हुई सेना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत ने एयर स्ट्राइक कर आतंकी संगठनों को कड़ा संदेश दिया। बावजूद इसके लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षाबलों पर पुलवामा की तरह ही हमले होने के इनपुट हैं। अब जबकि लोकसभा चुनाव होने जा रहा है, तो ऐसे इनपुट आ रहे हैं कि चुनाव ड्यूटी के लिए जाने वाले सुरक्षाबलों के काफिलों पर ग्रेनेड हमला या फिर आईईडी लगाकर हमला करने की नापाक साजिश रची जा रही है। आतंकी संगठन ऐसा हमला करने की फिराक में हैं।
खुफिया एजेंसियों के पास ऐसे इनपुट पहुंच रहे हैं कि आतंकी घात लगाकर वाहनों को निशाना बना सकते हैं। अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बांदीपोरा के दूरदराज और वन क्षेत्रों में जाने वाले सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों के फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दो दिन पहले ही दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के काफिले को आईईडी से उड़ाया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। इसी तरह से कश्मीर में भी ऐसा होने के इनपुट हैं। इसके बाद सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, पुलिस, सीआईएसएफ आदि को अलर्ट किया गया है। खुफिया एजेंसियों की ओर से सभी सुरक्षा एजेंसियों से कहा गया है कि वह आईईडी और ग्रेनेड जैसे हमलों के लिए अलर्ट रहें। इससे निपटने के लिए एजेंसियां अपने अपने स्तर पर काम करने में लगी हुई हैं।