फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एनएचएम कर्मियों की पुलिस से धक्का मुक्की

एनएचएम कर्मियों की पुलिस से धक्का मुक्की

विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की पुलिस से धक्का मुक्की
जम्मू। अपनी मांगों के लिए सचिवालय की ओर जा रहे एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मियों को रोकने के लिए पुलिस ने आल जेएंडके एनएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ को हिरासत में ले लिया। उन्हें नावाबाद ले गए। इसके बाद आंदोलनकारी भड़क गए उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। नाराज लोगों ने ज्यूल चौक जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने प्रधान को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस बीच कर्मचारियों की 15वें दिन भी काम छोड़ो हड़ताल जारी रही। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह प्रदर्शनी मैदान से कर्मचारी रैली की शक्ल में बाहर निकले। वहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था जैसे ही कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कर्मचारी डोगरा चौक से ज्यूल और भगत सिंह चौक से होते हुए अपर गुम्मट पहुंच गए। लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे सचिवालय की तरफ जाने से रोक दिया। इस दौरान दोनों तरफ से धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन


महिला पुलिस भी थी तैनात
प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।
ट्रैफिक किया डायवर्ट
कर्मचारियों की विशाल रैली के दौरान अप्पर गुम्मट से ट्रैफिक को बंद रखकर उसे विवेकानंद चौक की तरफ डायवर्ट किया गया था, जबकि डोगरा चौक से भी ऊपर आने वाली ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। नावाबाद थाने से प्रधान को छोड़ने पर कर्मचारी रैली निकालते हुए वापस प्रदर्शनी मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायज मांगों के लिए संघर्ष: रोहित
एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ ने कहा कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। वे अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उनके साथ किए गए समझौते पर अमल करे। कर्मियों की लगातार काम छोड़ो हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। चिकित्सा केंद्रों में एनएचएम डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। दूरवर्ती इलाकों में कई केंद्र अधिक प्रभावित हैं। राज्य में करीब नौ हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed