{"_id":"5b3d160c4f1c1b93288b48f1","slug":"171530729996-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने शुरू किया पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने शुरू किया पौधरोपण अभियान
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/कटड़ा। जीआरपी कटड़ा ने बुधवार को पौधरोपण अभियान शुरू किया। इसके तहत जीआरपी कटड़ा से संगर रेलवे स्टेशन तक तीन हजार से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
एसएसपी रेलवे कटड़ा रंजीत सिंह संब्याल ने पहला पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद जवानों ने भी विभिन्न हिस्सों में पौधे लगाए। एसएसपी ने बताया कि जीआरपी ने विशेष तौर यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी रेलवे स्टेशनों के आसपास पौधरोपण किया जाएगा। लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों के काटे जाने के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इससे गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।