{"_id":"5a63934d4f1c1b88268b597d","slug":"171516475213-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी से यहां हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारी से यहां हुआ नुकसान
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शुक्रवार देर रात तक जारी रही गोलाबारी से कई ग्रामीणों के घरों व पशुओं को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी गोलाबारी से लोग काफी सहमे हुए हैं।
गोलाबारी के चलते मनियारी के यशपाल के घर को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक भैंस भी घायल हुई। गांव के त्रिडो राम के घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। लज्जो राम, मग्गर राम, बोध राज, देस राज के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जबकि राजकुमार के ट्रैक्टर के टायर फट गए। गांव के रोमेश चंद्र का बछड़ा भी गोलाबारी में घायल हुआ। इसके अतिरिक्त गांव चक चंद्रा में तारा चंद, प्रवीण कुमार चंद के घर की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। गांव में कई मवेशियों की मौत हुई तो कई घायल हुए हैं।
सीमावर्ती इलाकों में बारूद की गंध
पाकिस्तानी गोलाबारी से हीरानगर सेक्टर के खेत हों या फिर गांव हर ओर बारूद की गंध फैली है। एक ओर जहां तबाही के निशान हैं तो गांव में कई जिंदा मोर्टार मिलने का सिलसिला भी जारी है। बोबिया समेत मनियारी में कई जिंदा मोर्टार अभी भी पड़े हैं। बोबिया लिंक मार्ग, एक ग्रामीण के घर की पशुशाला और मनियारी में दो घरों में जिंदा मोर्टार मिले, जिसकी जानकारी बीएसएफ को दे दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि मौत अभी टली नहीं है। गांव के कई इलाके ऐसे हैं जहां आज भी खेतों में जिंदा मोर्टार हो सकते हैं। कामकाज पर जाने पर ग्रामीणों को इसका पता चलेगा, लेकिन इससे हादसों की आशंका भी बनी हुई है।