फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सड़क हादसे में एएसआई की मौतॉ

सड़क हादसे में एएसआई की मौतॉ

Sun, 11 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एएसआई की मौतॉ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
कुंजवानी इलाके में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एएसआई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से वाहन को जब्त कर लिया गया है। एएसआई के शव को जीएमसी में पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया गया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सुदर्शन सिंह (55) निवासी वार्ड नंबर चार, (बिलावर) जोकि जिला पुलिस लाइन जम्मू में पोस्टेड था। शनिवार शाम वो अपने पैर का इलाज कराने स्कूटी से डाक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान कुंजवानी इलाके में एक टिप्पर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एएसआई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच मौका देखकर टिप्पर चालक फरार हो गया। पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह लाया और मृतक के परिवार वालों को दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव जीएमसी पहुंचने की खबर पर डीपीएल से पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुदर्शन के परिवार वालों का ढांढस बंधाया। सुदर्शन के जितने भी जानने वाले थे, सभी की आंखों में नमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed