{"_id":"5cb0f40fbdec22146d7088fd","slug":"161555100687-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस निवासी ने कश्मीरी युवक पर फोटो वायरल करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलीपींस निवासी ने कश्मीरी युवक पर फोटो वायरल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। फेसबुक पर दोस्ती, लव और फिर धोखा देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। फिलीपींस की रहने वाली महिला ने कश्मीरी युवक पर उसकी निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही जम्मू कश्मीर महिला आयोग ने इस प्रकरण की जांच कर मामले में तत्काल कार्रवाई की।
राज्य महिला आयोग के अधिकारी तारिक अहमद के मुताबिक फिलीपींस निवासी महिला की सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीरी युवक से जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों में लगातार बात होने लगी। इस बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अपनी फोटो शेयर की थी। कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग और बाल विकास मंत्रालय में निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की शिकायत दर्ज कराई। विदेशी महिला के साथ हुई घटना से हरकत में आए दोनों विभागों ने इसकी जांच जम्मू कश्मीर महिला आयोग को सौंपी। इसके बाद आयोग ने टीम बनाकर इस प्रकरण की जांच शुरू की। पीड़ित विदेशी होने के कारण इसकी जांच करने में कठिनाई आ रही थी। बावजूद टीम ने पीड़ित महिला से संपर्क साधा। इसके बाद पूरे प्रकरण के बारे में जाना। इसके अलावा आरोपी युवक से भी लंबी पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि महिला युवक को फिलीपींस में रहने के लिए दबाव डाल रही थी। इसके चलते युवक ने उसकी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर महिला ने युवक की शिकायत की थी। आयोग ने युवक को चेतावनी देते हुए इस प्रकार की हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई का हवाला दिया। इसके बाद उसने भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने का लिखित आश्वासन दिया। जम्मू-कश्मीर महिला आयोग के मुताबिक इस प्रकरण के उन्होंने एक दिन मे निपटाया।