{"_id":"5b46652a4f1c1bc0248b5de2","slug":"161531340074-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी में पांच अंक पाने वालों को भी प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी में पांच अंक पाने वालों को भी प्रवेश का मौका
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिन अभ्यर्थियों ने पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पीईटी)-2018 में पांच अंक हासिल किए हैं, उनके पास भी पालीटेक्निक कालेजों/संस्थानों में प्रवेश का मौका है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (जेकेबीओपीईई) ने खाली सीटों की स्थिति देखते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को बुलावे का फैसला किया है। वह अभ्यर्थी जिन्होंने पहले के काउंसिलिंग राउंड्स में शिरकत नहीं की है, बोर्ड कार्यालय में आने वाली 16 जुलाई को रिपोर्ट कर सकते हैं।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएल गुप्ता के मुताबिक इन अभ्यर्थियों को उपलब्ध सीटों के अलाटमेंट पर विचार किया गया है। उनके मुताबिक ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें पहले राउंड में सीट अलाटमेंट हो चुका है और वह अपग्रेडेशन के इच्छुक हैं तो इस काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को स्वयं को सुबह नौ बजे से साढ़े 10 बजे के बीच बोर्ड आफिस में काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने आन लाइन फीस नहीं जमा कराई है, वह काउंसिलिंग वाले दिन बोर्ड आफिस में पीओएस मशीनों के जरिये फीस का भुगतान कर सकते हैं।