{"_id":"5b1445744f1c1b9d6e8b6266","slug":"161528055156-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये में मिलेगा एक गिलास फिल्टर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये में मिलेगा एक गिलास फिल्टर पानी
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ढांचा स्थापित करने के एक वर्ष बाद शहर में पहली बार वाटर एटीएम की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। वाटर एटीएम की मशीनरी नगर परिषद के पास पहुंच चुकी है। इसको शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके बाद लोगों को एक रुपये में एक गिलास फिल्टर पानी मिलेगा।
जून 2017 में नगर परिषद ने शहर में तीन वाटर एटीएम मशीन लगाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए एक कंपनी के साथ करार दिया गया था। जून में ही नगर परिषद ने इसके लिए शहर के तीन स्थानों पर ढांचे भी तैयार कर लिए थे। जुलाई 2017 में कंपनी ने शहर में वाटर एटीएम लगाकर एक रुपये में फिल्टर पानी की सुविधा देना शुरू करना था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी वाटर एटीएम शुरू नहीं हो सके। अब एक बार फिर से इसको लेकर उम्मीद जगी है। नगर परिषद के पास वाटर एटीएम मशीनरी पहुंच चुकी है और इनको तैयार ढांचे में स्थापित करने को लेकर भी प्रयास तेज कर दिए हैं।
सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ
शहर में हर रोज हजारों की संख्या में लोग ग्रामीण इलाकों व तहसीलों से पहुंचते हैं। शहर पहुंचने पर इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पीने के पानी को लेकर होना पड़का है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पीने के पानी की टंकियां व वाटर कूलर तो लगाए हैं, लेकिन इनमें पानी साफ नहीं होता है। मजबूरन लोगों को 15 या फिर 20 रुपये में पानी की बोतल खरीद कर गुजारा करना पड़ता है। लेकिन वाटर एटीएम लगने के बाद लोगों को साफ पानी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक वाटर एटीएम नगर परिषद के कार्यालय के बाहर, दूसरा एमएच चौक और तीसरा सैला तालाब में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल ने बताया कि किसी कारण वाटर एटीएम लगाने में देरी हो चुकी है, लेकिन अब मशीनरी पहुंच चुकी है। जल्द ही इसको लेकर लोगों को सस्ते में फिल्टर पानी पिलाने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।