फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1.6 lakh fine recovered from 233 people traveling without ticket

Jammu News: बिना टिकट सफर कर रहे 233 लोगों से वसूला 1.6 लाख जुर्माना

विज्ञापन
1.6 lakh fine recovered from 233 people traveling without ticket
जम्मू। जम्मू से कटड़ा तक चलने वाली ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले के खिलाफ जम्मू रेलवे प्रबंधन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 233 लोगों को बिना टिकट के सफर करते हुए पकड़ा। इस दौरान जुर्माना के रूप में 1.6 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन उचित सिंघल के निर्देश पर अभियान को चलाया गया था। वाणिज्य निरीक्षकों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में विशेष दल गठित कर ट्रेनों की औचक जांच की जा रही है। इस अभियान के परिणामस्वरूप अनधिकृत वेंडिंग के मामले लगभग शून्य हो गए हैं। डीटीएम ने कहा कि इस तरह के और भी अभियान शुरू किए जाएंगे। इस तरह के अभियान न केवल वास्तविक रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बल्कि समग्र यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने रेल यात्रियों से अनधिकृत वेंडिंग के संबंध में 139 नंबर पर जानकारी देने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed