{"_id":"5d1a62298ebc3e3ccd74fe50","slug":"156201013117-jammu-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहड़ी में तेंदुए ने एक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहड़ी में तेंदुए ने एक को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उप जिला की लाहड़ी पंचायत में तेंदुए ने एक घर में घुसकर सोए हुए व्यक्ति पर हमला दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान करतार चंद निवासी लाहड़ी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तुरंत उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पूर्व सरपंच कोहग ताराचंद पनौतरा, राम कृृष्ण, देशराज, बलवीर सिंह और पुरुषोत्तम ने बताया के सोमवार सुबह करीब तीन बजे तेंदुए ने घर में घुसकर करतार चंद पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों और स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विभाग के खिलाफ पनपा रोष
तेंदुए के हमले के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने गांव में आतंक मचाया हुआ है। वह कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। वाइल्ड लाइफ विभाग से कई बार तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया। अब तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। इसलिए और नुकसान होने से पहले तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए।