फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में सुविधाएं नाकाफी

डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में सुविधाएं नाकाफी

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में सुविधाएं नाकाफी
उधमपुर। ब्लाक स्तर पर चिल्ड्रन व मैटरनिटी हॉस्पिटल तथा जिला स्तर पर मेडिकल कालेज तथा मिनी सचिवालय बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जन-संघर्ष-संस्था की और से राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नाम एक ज्ञापन जिला विकास आयुक्त पीयूष सिंगला को सौंपा गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान एडवोकेट संजीत बवोरिया ने कहा कि उधमपुर में बच्चों, महिलाओं सहित अन्य डाक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों सहित अन्य स्टाफ के करीब 900 पद रिक्त हैं। जिला अस्पताल का मौजूदा स्वास्थ्य ढांचा न के बराबर है। आए दिन प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही बच्चों व अन्य मरीजों को इलाज के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए यहां कोई भी उचित व्यवस्था नहीं हैं उन्होंने कहा कि 2637 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले जिला उधमपुर की जनसंख्या इस समय तकरीबन 554,984 है जिसके हिसाब से जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट अस्पताल नाकाफी है। इसके साथ ही उन्होंने मिनी सचिवालय की मांग करते हुए कहा कि उधमपुर में 17 ब्लाकों सहित साठ से भी ज्यादा जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय हैं जो जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में खोले गए हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों को अपने जिला स्तरीय कार्यों के लिए लगभग एक दिन इन कार्यालयों को ढूंढने में ही लग जाता है। इससे उनके समय व पैसे की काफी बर्बादी होती है। ज्ञापन में लिखित सभी मांगो को उचित ठहराते हुए जिला विकास आयुक्त ने उन्हें जल्द ही इस संबध में उचित कारवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरिन्द्र कुमार, आशिक हुसैन, हाजी सैफ अली आदि मख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed