फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दिनभर बादल छाने से तापमान में रही गिरावट

दिनभर बादल छाने से तापमान में रही गिरावट

विज्ञापन
दिनभर बादल छाने से तापमान में रही गिरावट

विज्ञापन
उधमपुर। दिनभर आसमान पर छाए रहने के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। शाम के समय मौसम सुहावना होने पर शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर मौसम का पूरा आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। गौरतलब है कि रविवार को बारिश के बाद शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। बादल छाने के बाद तापमान में भी गिरावट थी। दोपहर के समय बादल घने हो गए और लगने लगा कि बारिश होगी, लेकिन शाम तक बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई। दिन भर बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट रही। गर्मी तो कम थी, लेकिन उमस थोड़ा परेशान कर रही थी। शाम के समय थोड़ी हवा चलने पर मौसम सुहावना हो गया और शहरवासी सुहावने मौसम का आनंद उठाने के लिए घरों से बाहर निकले। शाम के समय ज्यादातर लोग घरों से बाहर या फिर छत पर बैठक कर सुहावने मौसम का आनंद उठाते नजर आ रहे थे। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दिन भर मौसम के खराब रहने की संभावना है। सुबह के समय बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed