फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हाइवे पर यात्रा का जत्था जाते वक्त लिंक रोड से वाहनों की मूवमेंट पर रहेगी रोक

हाइवे पर यात्रा का जत्था जाते वक्त लिंक रोड से वाहनों की मूवमेंट पर रहेगी रोक

विज्ञापन
हाइवे पर यात्रा का जत्था जाते वक्त लिंक रोड से वाहनों की मूवमेंट पर रहेगी रोक
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे से गुजरने वाले जत्थों के वक्त लिंक रोड पर वाहनों की मूवमेंट पर रोक रहेगी। यात्रा के वाहन जब निकल जाएंगे तो लिंक रोड से वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इसकी जानकारी जम्मू संभाग के आईजी पुलिस एमके सिन्हा ने दी है। इसके अलावा लखनपुर से लेकर रामबन तक रोड ओपनिंग पार्टियां भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि नेशनल हाईवे की सुरक्षा के लिए पुलिस ने अलग-अलग जोन और सेक्टर बनाए हैं। हर एक जोन का नेतृत्व एसपी रैंक का अफसर करेगा। इसके अलावा बार्डर से शहर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर पुलिस और बीएसएफ मिलकर सुरक्षा को लेकर काम करेगी। थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। नेशनल हाईवे से लेकर भगवती नगर के आधार शिविर में सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत की गई है। लखनपुर से लेकर रामबन तक 268 किलोमीटर हाईवे जम्मू पुलिस के अधीन आता है, जिस पर पुलिस का पूरा फोकस है। पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ हाईवे की सुरक्षा पुख्ता करेगी। इस बार सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। हाईवे पर व्हीकल चेक पोस्ट भी बनाई गई है। पूरे हाईवे पर रोड ओपनिंग पार्टी तैनात रहेंगी। इसमें काफी संख्या में सुरक्षा बल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed