{"_id":"5d112d528ebc3e2b022c3279","slug":"15614067847-jammu-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया के गांव अला के एक घर में सोमवार को अचानक आग लग जाने से लाखों का नुकसान हुआ। आग लगने के बाद पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
सुबह करीब पौने ग्यारह बजे जोगिंदर पाल के घर से लोगों ने धुएं का गुबार उठते देखा तो पास रहने वाले घरों के लोग वहां पर जुटने लगे। कोई बिजली के तार काटने के लिए छत पर चढ़ा तो कोई आग बुझाने के लिए पानी का बंदोबस्त करने लगा। गनीमत रहा कि जोगिंदर पाल करीब सबा घंटा पहले ही अपनी रेहड़ी लेकर बाहर चला गया था और उसकी पत्नी आध घंटा पहले कमरे को ताला लगा कर बच्चों सहित खेत पर चली गई थी। आसपास के लोगाें ने धुएं के गुबार के बीच ही मुश्किल से ताले तोड़ कर कमरे को खोला, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। मौके पर पहुंचे अला चौकी प्रभारी रमेश चौधरी ने नुकसान का जायजा लिया और केस दर्ज किया। आग से टीबी, फ्रिज, कूलर, पंखा, बेड-बिस्तर, सोफा सेट और अन्य सामान सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया है।
आग को बुझाने में हो सकता था बड़ा हादसा
जैसे ही लोगों ने घर से धुएं का गुबार निकलते देखा तो कुछ लोग बिजली काटने के लिए छत पर चढ़ गए तो कुछ आग बुझाने के लिए बाल्टियों में पानी भर कर पहुंचने लगे। गनीमत रही कि इस अफरातफरी के माहौल में ही मोहल्ले के एक व्यक्ति ने पानी से भरी बाल्टियों को घर के गेट से बाहर तब तक रोके रखा, जब तक घर के बिजली कनेक्शन को पूरी तरह काटा नहीं गया। वरना पानी डालने से करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।
सर-खबर के दो फोटो भेज रहा हूँ।