{"_id":"5d0fdbbd8ebc3e5eb8303949","slug":"15613203643-jammu-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने डा. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने डा. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी जीवनी पर रोशनी डाल कर उनके बताए मार्ग पर चलन के लिए प्रेरित किया।
भाजपा के जिला प्रधान राकेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित नेहरू की सरकार में उद्योग मंत्री थे ,लेकिन पंडित नेहरू की कश्मीर पॉलिसी को लेकर वे चिंतित थे। भारत का अभिन्न अंग होते हुए भी यहां पर परमिट सिस्टम लागू था। जम्मू कश्मीर का कोई भी नागरिक देश के दूसरे हिस्से में बिना परमिट के नहीं जा सकता था। इसी प्रकार देश के दूसरे हिस्सों का कोई भी नागरिक जम्मू कश्मीर में बिना परमिट के नहीं आ सकता था। उनसे यह भेदभाव देखा नहीं गया और उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठाई, जिसको राज्य और देश की जनता की तरफ से भारी समर्थन मिला। हजारों की संख्या में लोगों ने बिना परमिट के श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ राज्य में प्रवेश करने का निर्णय किया। लेकिन लखनपुर में सब लोगों को रोक लिया गया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आज के ही दिन जेल में देहांत हो गया। उनकी मौत को केंद्र व राज्य सरकार की साजिश माना जाता है। इसके बाद बढ़ते आंदोलन के आगे देश की सरकार को झुकना पड़ा और परमिट का काला कानून खत्म हो गया। अपनी जान देकर श्यामा प्रसाद ने देश को न्याय दिलाया। इस अवसर पर विकास शर्मा, राहुल गुप्ता, कुलदीप , जगदीश, गुरुदयाल, भारत भूषण व अन्य मौजूद थे।