फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा चौगान मैदान

स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा चौगान मैदान

विज्ञापन
स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा चौगान मैदान

विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कई जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों गांव की ओर अभियान के दौरान पंच व सरपंचों से सफाई करवाते हुए फोटो खिंचवाई जा रही है। लेकिन सही मायनों में सफाई नहीं हो पा रही है। दो दिन पहले नगर में उर्स मेला आयोजित किया गया था। इसके लिए चौगान मैदान में सैकड़ों स्टाल लगाए गए थे। इसके लिए म्यूनिसिपल कमेटी ने प्रति स्टाल 500 के हिसाब से किराया वसूला था। मेला खत्म होने के बाद चौगान मैदान की बदतर हो गई है। चारों ओर कूड़े के ढेर ही नजर आ रहे हैं। लोग सुबह-शाम मैदान में सैर-सपाटा करने या फिर विश्राम करने आते हैं वह इससे खासे परेशान हैं। जिन लोगों ने मेले के दौरान स्टाल लगाए या फिर कोई वस्तु खरीदी उसका कवर वहीं फेंक दिया गया। दो दिन बीतने के बाद भी मैदान की सफाई नहीं की जा सकी है। कमेटी यहां की कब तक सफाई करवाएगी। इसकी जानकारी तक नहीं है। लोग जिला प्रशासन पर इसको देखकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही चौगान मैदान की सफाई करवाने को कहा है। उनका कहना है कि यह एकमात्र वह जगह है जो शहर की की आन-बान और शान है। म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी का कहना है कि सफाई करवाई जा रही है। बताया कि छोटे स्टाल वालों से 100 तथा बड़े वालों से 500 रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed