{"_id":"5d0bf4588ebc3e644d4e312e","slug":"156106452117-jammu-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच किलो हेरोइन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई तारबंदी से महज सौ मीटर की दूरी पर वीरवार दोपहर बीएसएफ के जवानों ने पांच किलो हेरोइन जब्त की। इसकी कीमत 25 करोड़ आंकी जा रही है।
बीएसएफ 36 वाहिनी द्वितीय कमान अधिकारी संजय गुलेरिया की देखरेख में बीओपी ऑक्ट्राय व सुचेतगढ़ के क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान पिलर नंबर 807-808 के नजदीक पलखू नाले के पास एक प्लास्टिक का पांच लीटर वाला गैलन संदिग्ध परिस्थिति में रखा हुआ था। उसकी जब जांच-पड़ताल की तो उसमें से पांच किलो हेरोइन मिली। उस गैलन के अंदर प्लास्टिक के पाउचों में हेरोइन पैक थी।
गौरतलब है कि हेरोइन जिस पलखू नाले के पास मिली है, उसका पानी पाकिस्तान की ओर जाता है। बीएसएफ द्वारा इस नाले के भीतर कई स्थानों पर लोहे के जंगले लगा कर सुरक्षा कड़ी की गई थी। इसके बावजूद इतनी मात्रा में हेरोइन मिलना चौंकाने वाली वारदात है।
विज्ञापन
आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से ही हेरोइन की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजी गई होगी। समाचार लिखे जाने तक हेरोइन आरएस पुरा पुलिस को सौंपी नहीं गई थी। एसडीपीओ आरएस पुरा सौरभ पराशर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उक्त स्थान पर पहुंच कर हेरोइन जानकारी ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है।