{"_id":"5d0bf3688ebc3e73c7525279","slug":"15610642811-jammu-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर पुलिस कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर पुलिस कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर वीरवार को सरकार के खिलाफ रोष जताया। वीरवार को ऑल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पर्सनल एनजीओ फोरम के बैनर तले रिटायर पुलिस कर्मी ने ब्लाक में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया।
फोरम के सांबा जिला प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में पुलिस कर्मी सैन्य कर्मियों की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सेना की तर्ज पर लाभ नहीं मिल रहे। सरकार को चाहिए उन्हें भी सेना की तरह वन रैंक वन पेंशन योजना का लाभ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पांच साल पहले कोर्ट ने तत्कालीन सरकार को निर्देश दिए थे, लेकिन उन्हें अभी तक नहीं माना गया है। पिछली सरकार की बेरुखी से वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। रघुवीर सिंह ने कहा कि हम राज्यपाल से अपील करते हैं कि गवर्नर हम लोगों के हक के बारे में सोचें। रिटायर कर्मियों का मेडिकल भत्ता 300 से बढ़ाकर तीन हजार करने, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तरह पुलिसकर्मियों को भी कैशलेस हेल्थ केयर पॉलिसी देने, पुलिस भर्ती में सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को आरक्षण देने, सेवानिवृत्त कर्मियों के निधन पर परिवार को पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष करनैल सिंह, उत्तम सिंह, देवी दास, तीर्थ राम, गोपाल शर्मा, नरेश समयाल, अशोक सिंह, जगदीश राज, जगदीश सिंह, मोहम्मद शरीफ, मदन लाल, तारा चंद आदि मौजूद थे।