{"_id":"5d0be4828ebc3e11691cadab","slug":"15610604671110-jammu-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के 10 निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी के 10 निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। जिला प्रशासन ने बिना अनुमति के चल रहे 18 निजी स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा आठ निजी स्कूलों को आवंटित कक्षाएं से अतिरिक्त चलाने पर उन्हें बंद कर छात्रों का शुल्क वापस करने को कहा है। डीसी एजाज असद ने अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद सभी तहसीलदारों को निजी संस्थानों का औचक निरीक्षण कर जांच करने को कहा था। जांच में पाया गया कि जिले भर के 18 निजी स्कूल बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के चल रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने सभी अवैध स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा तहसीलदारों और मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। इतना ही नहीं जिला मजिस्ट्रेट ने अवैध स्कूल चलाने वालों को विद्यार्थियों से मौजूदा सत्र के दौरान लिए गए सभी प्रकार के शुल्क वापस करने को कहा है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में उनके प्रवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए कहा गया है ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान आठ स्कूल ऐसे पाए गए, जिनमें प्रबंधन अपनी अनुमति से अतिरिक्त कक्षाएं चला रहा था। जिला मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त कक्षाओं को तत्काल बंद करने को कहा है।
इन स्कूलों में लगेंगे ताले
सर सईद मुस्लिम शिक्षा संस्थान अपर पंगाई थन्नामंडी, मुस्लिम इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन थन्नामंडी, मियां अब्दुल्ला राष्ट्रीय अकादमी थन्नामंडी, आफताब मेमोरियल इंस्टीट्यूट ढोक थन्नामंडी, ज्ञान ज्योति विद्यालय बथुनी राजोरी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल राजोरी, दार उल उलूम बढ़ी दरहाल, बुद्धल कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन बुद्धल, एमईएम एकेडमी कोटरंका, बाबा नंगा मेमोरियल पब्लिक स्कूल कोटरंका, ग्रीन वैली एजूकेशन इंस्टीट्यूट कोटरंका, ज्ञान ज्योति भवन इंस्टीट्यूट कोटरंका, शहीद लाल दिवस मेमोरियल पब्लिक स्कूल कोटरंका, स्टार राइजिंग एकेडमी कोटरंका, नाजमिया इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन कोटरंका, ब्राइट पब्लिक स्कूल कोटरंका, सूरज शिक्षा संस्थान खवास और मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन खवास
अनुमति से अधिक कक्षाएं चलाने वाले स्कूल
रचवा पब्लिक स्कूल नडयाला, अल-अमन इंस्टीट्यूट पलांगढ़, यासमीन इंग्लिश स्कूल शाहदरा शरीफ, बाबा गुलाम शाह रेयाज उल इंस्टीट्यूट पंगई थन्नामंडी, बाबा निजामुद्दीन स्कूल थन्नामंडी, शादी कॉन्वेंट स्कूल बेहरोट थन्नामंडी, गांधी मेमोरियल स्कूल बांदराई सुंदरबनी और मुस्लिम इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन कसियां दरहाल