फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जल्द सुधरेगी देविका तट पर स्थित श्मशान घाट की हालत

जल्द सुधरेगी देविका तट पर स्थित श्मशान घाट की हालत

विज्ञापन
जल्द सुधरेगी देविका तट पर स्थित श्मशान घाट की हालत

विज्ञापन
उधमपुर। कई वर्षों के बाद देविका नदी के तट पर स्थित बदहाल शमशान घाट की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। यह सब देविका की कृपा से होने वाला है। देविका नदी के संरक्षण के लिए मंजूर प्रोजेक्ट में शमशान घाट की हालत सुधारने का प्रावधान रखा गया है। इसकी हालत सुधारने के साथ विस्तार किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत शमशान घाट की हालत सुधारने पर बड़ी राशि खर्च की जाएगी।

राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत उधमपुर की देविका नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 190 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। इसको लेकर देविका नदी के तट काम शुरू हो चुका है। देविका नदी के सौंदर्यकरण के प्रस्ताव में देविका के शमशान घाट को भी रखा गया है। शमशान घाट देविका नदी के दोनों तटों पर स्थित है और देविका नदी शमशान घाट के बीच से होकर गुजर रही है। रख रखाव के अभाव में इसकी कई वर्षों से हालत खराब है। शमशान घाट पर जब दाह संस्कार के लिए पहुंचते हैं तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एक समय में शमशान घाट पर केवल आठ शवों का ही संस्कार किया जा सकता है। कई बार देविका घाट पर शव ज्यादा पहुंच जाते हैं और स्थान न मिलने के कारण समस्या बन जाती है। कई वर्षों से शहर व ग्रामीण इलाकों के लोग शमशान घाट का विस्तार करने के साथ हालत को सुधारने की मांग कर रहे है। कुछ संस्थानों ने अपनी तरफ से प्रयास किए, लेकिन इससे कुछ ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। देविका नदी के तटों के सौंदयकरण के लिए शुरू किए गए काम में देविका शमशान घाट की हालत को सुधारने का प्रावधान रखा गया है। तटों का सौंदर्यकरण काम पूरा होने के बाद शमशान घाट की हालत सुधारने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed