फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध कर रही लंगर कमेटियां

टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध कर रही लंगर कमेटियां

विज्ञापन
टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध कर रही लंगर कमेटियां
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाकर यात्रियों की सेवा करने वाले लंगर कमेटियों का उधमपुर से होकर गुजरना शुरू हो गया है। वीरवार को कई लंगर कमेटियां अपने वाहन लेकर उधमपुर पहुंची और कुछ समय व्यतीत करने के बाद बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ गई। जाने से पहले सेवादारों ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार किसी भी टोल में उनसे टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन उनसे जम्मू कश्मीर में हर जगह टोल टैक्स वसूला गया।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में पटियाला की श्री हरि ओम सेवा मंडल हर वर्ष लंगर लगाती है। इस बार यह लोग बालटाल में लंगर लगा रहे हैं। बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए चार ट्रकों में सवार होकर करीब 40 सेवादार सुबह करीब दस बजे उधमपुर पहुंचे और कुछ समय के लिए कारगिल हनुमान मंदिर में रुके। सेवा मंडल के प्रधान मास्टर राम लाल ने बताया कि उनका मंडल अमरनाथ यात्रा के दौरान हर वर्ष लंगर की सेवा करता है। सभी सेवादार करीब डेढ़ महीने तक लंगर लगातार अमरनाथ यात्रियों की लंगर लगाकर सेवा करेंगे। बाबा बर्फानी की कृपा से लंगर लगाने को लेकर उनका उत्साह बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार लंगर लगाने वाली कमेटियों के वाहनों को टोल टैक्स माफ किया गया है, लेकिन उनसे हर जगह पर टोल टैक्स वसूला गया है। हर टोल पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उनका टैक्स माफ किया गया है, लेकिन टोल के कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और उनसे टैक्स वसूल किया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सभी कमेटियां यात्रियों की सेवा करने के लिए कश्मीर जा रही है। ऐसे में उनके वाहनों से टैक्स वसूलना किसी तरह से भी उचित नहीं है। उनकी प्रशासन व सरकार से अपील है कि इसके लिए टोल टैक्स को निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब में आए दिन सुनते हैं कि कश्मीर में हालात खराब हैं, लेकिन उनको इसकी कोई परवाह नहीं है। वह सेवा का लक्ष्य लेकर घरों से निकले और सेवा करके ही घर लौटेंगे। उनकी रक्षा बाबा बर्फानी करेंगे। कुछ घंटे आराम करने के बाद सभी सेवादार ट्रकों में सवार होकर बालटाल की तरफ निकल गए। सेवा को लेकर सेवादारों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed