फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मकान गिरने से नौ माह के मासूम समेत तीन लोगों की मौत

मकान गिरने से नौ माह के मासूम समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
मकान गिरने से नौ माह के मासूम समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
राजोरी। जिले के देवलियां गांव में तिमंजिला मकान के ढह जाने से इसमें सात लोग दब गए। हादसे में नौ माह के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाल उन्हें उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
वीरवार को कालाकोट सब डिवीजन के देवलियां गांव में करीब दो बजे अफरा-तफरी मच गई। जब पता चला कि जाकिर हुसैन का मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय जाकिर के पांच बच्चे व उनका दामाद तथा उसका 9 माह का बेटा घर के भीतर आराम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल कालाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने जाकिर खान के दामाद मोहम्मद गफूर निवासी थन्नामंडी व उसके नौ माह के बेटे रहीम खान को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक अन्य ने जम्मू जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में नजारत खान, तारीज खान, तारिक हुसेन तथा बेटियां माहिरा और आसमा को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों शवों को कालाकोट के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय घर के अन्य सदस्य बाहर कामकाज में लगे थे। जाकिर का दामाद अपने परिवार के साथ एक दिन पहले ही देवलियां पहुंचा था।
विज्ञापन

पिलर पर बनाया गया था मकान
स्थानीय लोगों ने बताया कि जाकिर ने मात्र पिलर पर तिमंजिला मकान खड़ा कर दिया था। परिवार के साथ सबसे ऊपर वाली मंजिल में वह परिवार के साथ रह रहा था। पिलर के साथ मकान को मजबूती देने के लिए कोई बीम आदि नहीं बनाए गए थे। इसके अलावा दीवार नहीं बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed