फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कोटी गांव में 15 दिन से नहीं आया पानी

कोटी गांव में 15 दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
कोटी गांव में 15 दिन से नहीं आया पानी
बिलावर। बिलावर कस्बे से सटे कोटी गांव में गत 15 दिन से पेयजल सप्लाई ठप है, जिस कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वह कई किलोमीटर पैदल सफर कर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, रणवीर सिंह और प्रवीण सिंह ने बताया के गांव में 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं आई है। भीषण गर्मी के चलते प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर भी कम हो गया है। 15 सौ से अधिक आबादी वाले गांव में केवल दो ही प्राकृतिक स्रोत हैं, जहां से लोग पानी ढोने को मजबूर हैं। प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर कम होने से लोगों को कई घंटों तक पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी-विवाह आदि समारोह के लिए लोगों को घोड़ों और खच्चरों से पानी मंगवाना पड़ता है। समस्या के बारे में कई बार उप जिला के आला अधिकारियों और पीएचई विभाग को अवगत करवाया, मगर आजतक किसी ने भी सुध नहीं ली है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गांव में जल्द पेयजल सप्लाई को बहाल नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed