{"_id":"5d0553998ebc3e5056192bf1","slug":"156063015716-jammu-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली माली पर अमन और अब्दुल गनी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली माली पर अमन और अब्दुल गनी का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/विजयपुर। सांबा जिले के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार को दंगल का आयोजन हुआ। पहलवानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
पहला दंगल परम पूज्य पीर रत्न नाथ जी की कृपा से आसन पीर कपिलनाथ जी गांव राड़ा में हुआ। इस मौके पर पहली माली के लिए मुकाबला पंजाब के अमन और कठुआ के जाकू पहलवान के बीच हुआ, जिसमें अमन ने बड़ी माली पर कब्जा जमाया। दूसरी माली का मुकाबला हरियाणा के जोरु और अमृतसर के हेरी के बीच हुआ, जिसमें जोरू में हेरी को चित कर दिया। अंतिम में तीसरी माली के लिए जालंधर के मोनू और पंजाब के ही लवली के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें मोनू ने बाजी मारी। बड़ी माली के विजेता अमन को मठ के महंत रविनाथ ने चांदी का गुर्ज देखकर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि दंगल को ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से देखा। अच्छी बात है कि गांवों के युवा दंगलों में भाग ले रहे हैं। खेलों में ध्यान देने से ही वे नशा से दूर रह सकते हैं। इस दौरान सत सलारवी, जोगी करन नाथ, जोगी पवन नाथ, सरपंच बाबा चौधरी, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरा दंगल कंडी क्षेत्र सरना में शाम को हुआ। सरना केसरी दंगल में नामीगिरामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल कमेटी के सदस्यों के अनुसार की कुल 66 कुश्तियां करवाई गई थी। बड़ी कुश्ती 81 हजार रुपये की थी, जिसमें अब्दुल गनी व गौरव शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। काफी देर तक चले रोमांचक मुकाबलों में आखिर अब्दुल गनी ने गौरव को पटकनी देकर दंगल पर कब्जा जमाया।