फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarthnath yatra 2019: baltal base camp and yatra track security review

अमरनाथ यात्रा 2019: बालटल बेस कैंप और यात्रा ट्रैक पर डीआईजी ने की सुरक्षा समीक्षा

Sun, 16 Jun 2019 11:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
amarthnath yatra 2019: baltal base camp and yatra track security review
डीआईजी सेंट्रल कश्मीर (सीकेआर) वीके बिरदी ने शनिवार को सभी ट्रांजिट कैंप के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, जिनमें मनीगाम, बालटल बेस कैंप, दोमेल आदि शामिल हैं। इसके अलावा श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पांदछ से लेकर सोनमार्ग तक मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसएसपी पोसवाल ने डीआईजी को अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सुरक्षा बलों को संवेदनशील इलाकों में की जाने वाली
विज्ञापन


तैनाती के बारे में बताया। बाद में डीआईजी सीकेआर ने सेना, सीआरपीएफ आईटीबीपी, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक भी की। इस दौरान डीआईजी ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग की व्यवस्था की भी समीक्षा की। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हाई अलर्ट बनाए रखें। कहीं किसी यात्री को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed